उत्तर प्रदेश

पीलीभीत शहर में जलभराव, डीएम और राज्यमंत्री ने किया पैदल निरीक्षण

जन एक्सप्रेस / पीलीभीत : पीलीभीत शहर में हुई तेज बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। इससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाराज स्थानीय दिक्कतों का सामना करना पड़ा को लेकर जाम लगाया और नारेबाजी कीस्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शहर में पैदल चलकर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं को सुना।निरीक्षण के दौरान डीएम और राज्यमंत्री ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को तत्काल सुधार कार्य करने और समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button