एसएससी जीडी में 13 युवाओं का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: पनियरा क्षेत्र के नसीराबाद फिजिकल ग्राउंड पर युवाओं ने अपनी पहचान मजबूत करते हुए इतिहास रच दिया है। यहां नियमित रूप से अभ्यास कर रहे क्षेत्र के 13 युवाओं का एसएससी जीडी में चयन होने से पूरे पनियरा समेत आसपास के इलाकों में जश्न का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को नसीराबाद फिजिकल ग्राउंड पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में युवा समाजसेवी सुनील यादव ने चयनित सभी युवाओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कड़ी ठंड, भीषण गर्मी और बरसात में भी नियमित अभ्यास कर इन युवाओं ने अपनी मंजिल हासिल की है। उन्होंने कहा कि एक ही ग्राउंड से इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का चयन होना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है और इससे नसीराबाद फिजिकल ग्राउंड की पहचान और मजबूत हुई है। चयनित युवाओं में दीपक कुमार पासवान (कुआंचाप) का एसएसबी में, दीपक विश्वकर्मा (बड़हरा) का सीआरपीएफ में, अंकित पासवान (मधोनगर) का सीआईएसएफ में, अखिलेश यादव (बहरामपुर) का सीआईएसएफ में, दयानंद यादव (बैदा) का सीआईएसएफ में, अमित (बैदा) का सीआरपीएफ में, अंशु दुबे (रतनपुरवा) का सीआरपीएफ में, कन्हैया लाल (रामपुर) का सीआरपीएफ में, मोनू यादव (रतनपुरवा) का सीआरपीएफ में, शिवानंद वर्मा (हरिरामपुर) का सीआईएसएफ में, रोहित मौर्या (बहरामपुर) का सीआईएसएफ में, चंदन गुप्ता (मंसूरगंज) का सीआईएसएफ में तथा उदय कुमार (जंगल बड़हरा) का सीआईएसएफ में चयन हुआ है। चयनित युवाओं ने बताया कि वे नियमित रूप से नसीराबाद फिजिकल ग्राउंड पर अभ्यास करते रहे, जिसका परिणाम आज उनके चयन के रूप में सामने आया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, प्रशिक्षकों और साथियों को दिया।






