वाल्मीकि शोभायात्रा का सभासद अजय राज व अभिषेक राज के नेतृत्व मे हुआ स्वागत, प्रसादी की वितरित
नगर के वरिष्ठ विद्वान्. मामा हाथरसी का हुआ स्वागत

जन एक्सप्रेस/हाथरस: हाथरस मेला कमेटी के तत्वाधान मे वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम केे साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कई थानों की पुलिस मौजूद रही। शहर के आगरा रोड मोहल्ला माइयान स्थित बाबा छप्पन नाथ मंदिर से निकाली गयी शोभायात्रा का मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सदर विधायक अंजुला माहौर, सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह गुड्डू नें फीता काटकर शुभारम्भ किया था। सांसद नें कहा कि भगवान वाल्मीकि हिन्दू धर्म के श्रेष्ट गुरु थे, उनका जीवन रोशनी का प्रतीक है। कमेटी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा किला गेट मोहल्ला कोठी पहुंचने पर सभासद अजय राज, अभिषेक राज के नेतृत्व मे अध्यक्ष राजू पाथरे, महामंत्री खुशियाल चटर्जी, उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश, स्वागतध्यक्ष रालोद नेता अनुचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक वाल्मीक का मनोज कुमार कट्टी वाले, शैलेन्द् कुमार, मुकेश शर्मा, हर्ष नरेश पहलवान, नीरज चौहान चन्दन राज, मोंटू, सौरव राज, अंकित राज, दीपक, रोबर्ट विकास डीजे ने स्वाफा, पगड़ी, नोटों की माला व बड़ी तस्वीर देकर भव्य स्वागत किया था। सभासद अभिषेक राज ने भगवान वाल्मीकि की आरती उतारकर विधिवत पूजा अर्चना की थी और प्रसादी वितरित की थी। संचालन वरिष्ठ दंगल कमेंटर, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्याम बेनवाल जी के पुत्र व सरस्वती डिग्री कॉलेज मे कार्यरत सुनील बेनवाल ने किया था, जिनका की समाज के लोगों ने सराहना की थी। सभासद अजय राज ने अध्यक्ष राजू पाथरे, संरक्षक प्रेम बिहारी चटर्जी, रत्नेश चटर्जी, बबलू हसमुख, बद्रीलाल चौहान, महामंत्री खुशियाल चटर्जी, उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश, रालोद नेता विवेक वाल्मीक के प्रयासों के चलते भव्य रूप से निकाली गयी शोभायात्रा की सराहना की थी और कहा कि बहुत कम समय मे इतना भव्य शोभायात्रा निकालना सराहनीय है, समाज के लोगों ने एक जुटता का परिचय दिया है।
सभासद अभिषेक राज, मोंटू कुमार, सौरव राज ने मोहल्ला सीयल प्रधान जमुना प्रसाद, राजू निर्भय, एडवीन एडो,वरिष्ठ समाज सेवी ब्रजलाल चौहान, हृदेश चौटाला, बॉबी चौहान, जीतेन्द्र उर्फ़ टिंटू, समाजसेवी नरेश बेनवाल, भोलू बेनवाल, विकास मास्टर, मनोज मलिक, दीपक जोगिया, राकेश मास्टर, बिल्ला प्रधान, पूर्व सफाई कर्मचारी अध्यक्ष सतीश चंचल, गिर्राज पारासर, सुधा सिंह, धर्मेंद्र बेनवाल, कपिल शानू, सोहन लाल, विष्णु चौहान, जमादार साजन सहित समाज के सेकड़ों लोगों का शॉल पटका व भगवान वाल्मीकि तस्वीर देकर स्वागत किया।
मेले की शांति व सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात सदर कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव, सहपऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, एसपी पीआर ओ रहे मनोज कुमार सिंह, निरीक्षक श्याम सिंहव नगर के वरिष्ठ विद्वान् मामा हाथरसी का सभासद अभिषेक राज व समाज के लोगों ने भव्य रूप से स्वागत किया था।
सभासद ने दिया शिक्षा का सन्देश
सभासद अभिषेक राज ने कहा कि भगवान वाल्मीकि सभी के है सभी ग्रन्थ आदर्श बताते है, हमे वाल्मीकि से प्रेरणा लेनी चाहिये कि उन्होंने भगवान राम के जन्म से हजारों वर्ष पहले रामायण को लिख दिया था, उनके हाथ मे कलम थी, हमें अपने बच्चों को पढ़ाना होगा, संकल्प लें कि हमें शिक्षा के लिये दृणता के साथ आगे बढ़ना होगा, जिससे कि समाज व देश का नाम रोशन किया जा सके।
मोहल्ला कर्र पर हरियाणा से आये सिंगर कुणाल वाल्मीकि ने समाज के लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था।
शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, शेरावाली माँ, राधा-कृष्ण की दो दर्जन से अधिक झांकियां का पूर्व सभासद राधा राज, रजनी देवी, किरन पहलवान, अंजू दर्शन, ओमबत्ती, मोनिका, शीतल, सुनीता, गुड़िया देवी, कोमल प्रतिज्ञा, अंजलि, काजल, अन्नू जयमाला, राधा देवी, तुलसी देवी सहित अन्य महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया था। शोभायात्रा का मोहल्ला कर्र, किशोर टाकीज, सादाबाद गेट सहींत आधा दर्जन जगहों पर स्वागत हुआ था। बैंड बाजों की धुन पर लोग भगवान वाल्मीकि के गीतों पर नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे, शोभायात्रा मे चौधरी रणवीर सिंह, विशाल पाथरे आशीश सिंह, मुन्ना लाल, विनोद बोहरे, बद्रीलाल चौहान, राजकुमार राजू, बिल्लू चौहान, मुरारी लाल चौहान,अर्जुन वाल्मीकि, अरुण निर्मल, दिलीप डब्बू, सोहन लाल, बिल्ला प्रधान, राजीव राज, सुभाष बोहरे, संदीप, अमरदीप, लख़न चटर्जी राज कुमार डब्बू, मनोज कल्याण, होरीलाल, नरेन्द्र जमादार, कपिल शानू, सतीश राजपूत, विकास डीजे, नीरज चौहान, राजीव राज, मनीष टेंनी, डेनियल प्रिंस, कपिल राजीव आजाद, साजन, सुभाष बोहरे, अनिकेत, रुपेश साहिल, नरेश, हर्ष विनीत लकी गौरव, अश्वनी, सुरजीत, मुक्को बेनवाल, बबलू वर्फ वाले, ऋषव, नोयल, मामा हाथरसी, सोनू खंडेलवाल, राजा कुशवाह, जोगिंदर सहित सेकड़ों लोग शामिल थे।
शोभायात्रा आगरा रोड बस स्टैंड से शुरू होकर सादाबाद गेट, चामड़ गेट, किला गेट, खाती खाना कमला बाजार होते मोहल्ला नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास मंदिर पर समाप्त हुई थी।






