जब मैटर बड़े होते है, तो विराट दहाड़ के खड़े होते है! ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप फाइनल हार का बदला किया पूरा

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने थी। और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट्स से शिकस्त दे दी। भारतीय टीम ने मैच के शुरूआती दौर से ही अपनी पकड़ को मजबूत बनाये रखा और सेमीफइनल जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जीत में टीम के हीरो फिर एक बार विराट कोहली बने।
विराट ने टीम को दिलाई शानदार जीत
ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के लिए भारतीय टीम पिछले डेढ़ सालों से बेक़रार थी। क्योंकि मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था और एक नाकआउट मैच था तो फैंस को हार का भी डर था। लेकिन जब तक विश्व क्रिकेट का किंग, भारतीय क्रिकेट की आन-बान-शान, रन मशीन, चेज मास्टर ग्रेटेस्ट ऑफ़ आल टाइम विराट कोहली क्रीज पर मौजूद रहते है, भारतीय टीम को हार का डर नहीं रहता, कोई भी विपक्ष हो, कोई भी फॉर्मेट हो, कोई भी सिचुएशन हो या फिर कोई भी बॉलर हो, हर किसी को विराट कोहली के सामने झुकना ही पड़ जाता है। विराट ने 84 रनों शानदार पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई।
भारत ने मुकाबले को कर लिया अपने नाम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 264 रनों पर ढेर हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 73 रन कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बनाया। भारतीय बॉलिंग से मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके थे। चेज करने उतरी इंडियन टीम को शुभमन गिल के रूप में शुरुआती झटका लगा, उसके बाद ही क्रीज पर आये विराट कोहली और पारी को लगातार सम्भालते रहे और 4 विकेट और 11 गेंदे शेष रहते भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।






