उत्तर प्रदेश

नहीं मिला फ्लैट तो महिला को मारपीट कर घर से निकाला….

मुरादाबाद: दिल्ली में पांच करोड़ का फ्लैट नहीं मिला तो महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास-ससुर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामगंगा विहार निवासी रविंद्र कुमार शर्मा की बेटी सुरभि की शादी चार साल पहले हुई थी। दान-दहेज में 50 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन, विवाह के कुछ महीने बीते कि ससुराल वाले दिल्ली में पांच करोड़ वाले फ्लैट की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो सुरभि को विभिन्न तरह से प्रताड़ित करने लगे। फिर उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया है। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत चार के विरुद्ध दहेज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

इसमें पति विप्रेश भारद्वाज, ससुर प्रेम प्रकाश, सास विभा, ननद विदुषी को नामजद किया है। ये सभी दिल्ली में मयूरध्वज अपार्टमेंट आइपी एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। आरोप है कि आरोपी विवाहिता को दिन प्रतिदिन कम दहेज के ताने देकर उसके साथ दुर्व्यवहार करते थे। उसे कई-कई दिन भूखा रखते और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते थे। ससुर पीड़िता को गलत नजर से देखता था। आरोप है कि ससुर ने पीड़िता संग दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।

इसकी शिकायत भी उसने अपने मायके वालों से की थी। इससे नाराज सास व ननद ने पीड़िता को मारा पीटा था। महिला ने ससुर की बात जब पति विप्रेश से बताई तो उसने भी उलटे उसकी ही पिटाई की थी। 26 मई 2023 के दिन ससुराल वालों ने विवाहिता को जमकर पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button