उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगधर्मराज्य खबरेंलखनऊ

कब लगेगा खरमास और क्या है होली का असली मुहूर्त? जाने इस रिपोर्ट में

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस वर्ष का पहला खरमास 14 मार्च से शुरू हो जाएगा। इन विषयों को लेकर जब जन एक्सप्रेस के संवाददाता ने आचार्य अमरेंद्र मिश्रा से संपर्क कर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि खरमास के कारण एक महीने तक शादी विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता

खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। आचार्य अमरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खरमास 14 मार्च से शुरू होगा और पूरे एक महीने तक रहेगा खरमास में जनेऊ संस्कार, नए व्यापार की शुरुआत, नामकरण आदि पूर्ण रूप से वर्जित होते है। हिंदू धर्म में खरमास की अवधि का विशेष महत्व माना जाता है। यह वर्ष में दो बार लगता है । ज्योतिषि गणना के अनुसार जब ग्रहों के राजा सूर्य देवगुरु बृहस्पति की शनि राशि धनु या मीन में प्रवेश करते है तब खरमास लगता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 13 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे इसके बाद 14 मार्चको 8:54 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसी के बाद खरमास लग जाएगा। खरमास के दिनों में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते बृहस्पति ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। बृहस्पति, ग्रहों का शुभ कारक माना गया है, शादी के कारक गुरु यानी बृहस्पति माने जाते है। गुरु के कमजोर होने से शादी में विलंब और साथ ही रोजगार में रुकावट आती है।

इसीलिए खरमास के दिनों में कोई शुभ कार्य भी नहीं किए जाते है। होलिका दहन- भद्र होने के कारण 13 तारीख को 10:37 के बाद विधि विधान के साथ किया जाएगा। उसके बाद 14 मार्च को रंग अबीर गुलाल के साथ होली का त्योहार मनाया जायेगा।

स्रोत- आचार्य अमरेंद्र मिश्रा (सुल्तानपुर)
संपर्क- +918303377677

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button