UP POLICEउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

मंदिर से लौटते समय हमला, जमीन विवाद में चली लाठियाँ

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंदिर दर्शन कर लौट रहे राजेश्वरी नाथ पांडे और उनके चचेरे भाई उमाकांत पांडे पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब दोनों लोग दर्शन कर लौटते समय अपने चचेरे भाई कमलेश कुमार पांडे के घर के पास पहुंचे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

जमीन विवाद बना हिंसा की जड़, गंभीर चोटों से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमला जमीन संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर किया गया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि हमलावर सुरेंद्र कुमार पांडे और देवेंद्र कुमार सहित करीब एक दर्जन लोग थे, जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामला दर्ज, दो जेल में, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनमें से दो को जेल भेज दिया गया, जबकि तीन को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि मुख्य हमलावर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button