कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री ? इन नामों पर चल रही है चर्चा, आज हो जाएगा एलान,
5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

जन एक्सप्रेस /नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आज यानी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का एलान किया जा सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रामलीला मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया है। 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होना है। पहले ये कार्यक्रम शाम के 4:30 बजे होना था। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है, अब ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना है। रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री के साथ नई कैबिनेट के लिए मंत्रीगण भी शपथ लेगें।
रेस में इन नेताओं की चर्चा हो रही है-
प्रवेश वर्मा- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। इस चुनाव में नई दिल्ली सीट पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है।
आशीष सूद- भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हैं। AAP कैंडिडेट प्रवीण कुमार को जनकपुरी सीट पर लगभग 18 हजार वोटों से हराया है।
रेखा गुप्ता- RSS से जुड़ी रही हैं। 2015 से शालीमार बाग सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस बार पहली बार विधायक बनी हैं।
विजेंदर गुप्ता- दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक 2015 से 2020 तक दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। 2015 से लगातार रोहिणी सीट से विधायक हैं।
सतीश उपाध्याय- दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष इस चुनाव में उन्होंने मालवीय नगर सीट से AAP विधायक सोमनाथ भारती को हराया है।
जितेंद्र महाजन- वैश्य समुदाय से आते हैं, RSS से जुड़े रहे हैं। रोहतास नगर सीट पर 2020 से जीत रहे हैं।
शिखा रॉय- ग्रेटर कैलाश सीट पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज को हराया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के भीतर कई लोगों का मानना है कि भाजपा नेतृत्व दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसी नए नाम को चुन सकता है। पार्टी ने राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी इसी रणनीति को अपनाया था।
5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे
शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रामलीला मैदान में चल रही तैयारियों का जायजा लिया है।