उत्तर प्रदेश

दो भाईयों के बीच विवाद में चली फायरिंग, गोली लगने से महिला घायल

Listen to this article

फिरोजाबाद । थाना जसराना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर रात्रि दो भाइयों के विवाद के दौरान चलाई गई गोली लगने एक महिला घायल हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा निवासी दो भाई सुधीर व सर्वेश में बीती देर रात्रि शराब के नशे में विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ गया। दोनों भाईयों के बीच गाली गलौज के साथ मारपीट होने लगी। आरोप है कि इस दौरान किसी एक भाई ने फायरिंग कर दी। गोली पड़ोस की महिला सुनीता पत्नी राघव को लगी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी दोनों भाई मौके से फरार हो गए। गोली लगने की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से हालत नाजुक होने पर महिला को आगरा रेफर कर दिया गया है और उसका उपचार जारी है।

इस संबंध में एएसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि दो भाइयों में शराब के नशे में विवाद हुआ था। जिसमें किसी एक भाई ने गोली चला दी, जो महिला को लगी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी। आरोपी दोनों भाई फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button