इगलासउत्तर प्रदेशभ्रष्टाचार

महिला चिकित्साधिकारी डॉ ज्योति शर्मा लेन-देन के मामले मे तथ्य सहित लिप्त पाई गई

महिला डॉक्टर ज्योति शर्मा शासन द्वारा संचालित योजनाओं पर पलीता लगाने का काम कर रही हैकर रही है

जन एक्सप्रेस/अलीगढ़ : अलीगढ़ के इगलास सीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टर ज्योति शर्मा शासन द्वारा संचालित योजनाओं पर पलीता लगाने का काम कर रही है। ऐसे ही अधिकारी शासन की छवि दिन प्रतिदिन ख़राब कर रही हैं। पहले भी इन महिला डॉक्टर पर डिलीवरी कराने के नाम पर प्रसूताओं से 3000-3000 रुपए की वसूली के आरोप लग चुके हैं। एक प्रसूता के पति द्वारा इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से भी की गई जिस पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच की मांग सीएमओ को पत्र प्रेषित कर की गई। सी एम ओ ने विधिवत जाँच हेतु दो सदस्यीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम गठित की, जाँच उपरांत महिला चिकित्साधिकारी डॉ ज्योति शर्मा लेन-देन के मामले मे तथ्य सहित लिप्त पाई गई I
लेकिन आज तक कार्यवाही के नाम पर टालम टोल चल रही हैं। ताजा मामला अभी का है जिसमें एक प्रसूता को डिलीवरी हेतु अस्पताल लाया गया तो डॉ ज्योति शर्मा द्वारा बिना कारण स्पष्ट किए ऑपरेशन हेतु अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस बात पर प्रसूता के परिजन चिकित्सा अधीक्षक से मिले तो प्रसूता की नॉर्मल डिलीवरी उसी रात की गयी। प्रसूता के परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया अस्पताल में सभी व्यवस्था हैं प्रसूताओं के ऑपरेशन भी किए जा सकते हैं लेकिन महिला डॉक्टर ज्योति शर्मा ना जाने क्यूँ मरीज एवं तीमारदारों को परेशान कर रहीं हैं। जबकि आज की स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं I तत्पश्चात आज भी बाहरी दवा व प्राइवेट खून की जाँच की जा रहीं हैं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button