उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में 13 जून को होगा “महिला जन सुनवाई” कार्यक्रम

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी नेतृत्व, 2023 से 2025 तक की लंबित शिकायतों और पुलिस प्रकरणों पर होगी सुनवाई

जन एक्सप्रेस/देहरादून(उत्तराखण्ड) : राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा “आपके द्वार – महिला जन सुनवाई” कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से देहरादून की पुलिस लाइन में एक विशेष जन सुनवाई सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर करेंगी।

कार्यक्रम में देहरादून जनपद की महिलाओं से जुड़ी वर्ष 2023, 2024 और 2025 की लंबित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस स्तर पर लंबित करीब 40 मामलों को भी इस जन सुनवाई के दौरान उठाया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनवाई महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के आदेश भी दिए हैं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसमें भाग लेकर अपनी बात कह सकें।

डीएम बंसल ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस जन सुनवाई में बड़ी संख्या में भाग लें और महिला आयोग की इस पहल का लाभ उठाएं।

यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिनकी शिकायतें वर्षों से लंबित हैं या जिन्हें न्याय पाने में देरी हो रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग की यह पहल महिलाओं की आवाज़ को सीधे मंच पर लाने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button