उत्तर प्रदेश

World Cup 2023 : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भारत की जीत के लिए किया हवन-पूजन….

लखनऊ:  वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत हो और इस साल के वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करें, इसको लेकर देश भर में क्रिकेट फैन दुआएं और हवन पूजन कर रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी टीम इंडिया की जीत के लिए राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में हवन-पूजन किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की जीत के लिए शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में हवन-पूजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने यज्ञ में आहुतियां देकर भारत की जीत की कामना की। वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज देश की जीत के लिए हवन कर रहे हैं। हवन का मुख्य उद्देश्य है कि इंडिया टीम जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button