उत्तराखंडदेहरादून

साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पुस्तकें भेंट की

जन एक्सप्रेस पिथौरागढ़: सीमांत के युवा बालसाहित्यकार, उद्घोषक इंजी.ललित शौर्य ने दिल्ली में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के मंच पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को स्वरचित पुस्तकें जंगल हम बचाएँगे तथा स्वच्छता के सिपाही भेंट की।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनिल पानू के निर्देशन में आयोजित महोत्सव में रेखा गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन इंजी. ललित शौर्य ने किया। रेखा गुप्ता ने शौर्य के संचालन की प्रशंसा भी की।इंजी. शौर्य डेढ़ दशक से बाल साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अब तक उनकी 18 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद आठ भारतीय भाषाओं में हो चुका है। शौर्य लंबे समय से मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान भी चला रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक साठ हज़ार से अधिक पुस्तकें निःशुल्क वितरित की जा चुकी हैं। शौर्य की पुस्तकों का विमोचन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद टिहरी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विधायक बिशन सिंह चुफाल समेत कई दिग्गज हस्तियां कर चुकी हैं।शौर्य को दर्जनों राष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है। शौर्य लेखन में निरंतर सक्रिय हैं।देश की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में इनकी रचनाएँ प्रकाशित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button