UP POLICEउत्तर प्रदेशबलरामपुरहेल्थ

पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया योग

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जानकारी के अनुसार 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के साथ योगाभ्यास किया । योगाचार्य डॉ वीरेंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न योगासन यथा अनुलोम- विलोम, कपाल-भांति तथा सूर्य नमस्कार कराया । योग प्रशिक्षक ने बताया कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दैनिक जीवन में योगाभ्यास अति महत्वपूर्ण है । योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों व बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने योगाभ्यास में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी बताया और इसे दैनिक अभ्यास करने हेतु मार्गदर्शित किया । उन्होंने यह भी बताया कि तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी यातायात डी0के0 श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ललिया लाइन्स डॉ जितेन्द्र कुमार व प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button