उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई के योगेंद्र सिंह ने हासिल की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में 286वीं रैंक

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जनपद के विकास खण्ड मल्लावां के गांव काजीपुर निवासी योगेंद्र कुमार सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2026 में 286वीं रैंक पाकर गांव से लेकर पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया है।उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और परिजन मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

मल्लावां क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी योगेंद्र कुमार सिंह,गिरीश कुमार के पुत्र हैं।उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल, माधौगंज से हुई।उन्होंने वर्ष 2011 में हाईस्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट पास किया।इसके बाद 2014 में आईआईटी कानपुर से बीटेक और 2019 में एमटेक की डिग्री हासिल की।एमटेक के बाद उन्होंने दो वर्ष तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,बेंगलुरु में नौकरी की,लेकिन मन न लगने पर 2023 में नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी के लिए फिर से कानपुर लौट आए।कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम यह रहा कि 2026 में उनका चयन आईएएस के लिए हो गया।

योगेंद्र के पिता गिरीश कुमार किसान हैं,जबकि उनकी माता रामरोशनी शिक्षिका हैं।बड़े भाई योगेश कुमार एलटी पद पर कार्यरत हैं और कानपुर के डफरिन अस्पताल में तैनात हैं। योगेंद्र की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में गर्व का माहौल है। उनकी सफलता पर गांव और आसपास के लोग लगातार घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button