BIHARpatnaPoliticsलखनऊ

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर प्रहार — “महागठबंधन पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी

दरभंगा की जनसभा में बोले मुख्यमंत्री, कहा तीन बंदरों की तरह न बोल सकते, न देख सकते, न सुन सकते

जन एक्सप्रेस दरभंगा (बिहार)/ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को “पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी” बताते हुए कटाक्ष किया कि ये तीनों वैसे ही हैं जैसे तीन बंदर — जो न देख सकते, न सुन सकते, न बोल सकते।मुख्यमंत्री ने कहा, “महागठबंधन में तीन बंदर हैं — पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता।” योगी के इस बयान पर जनता ने जोरदार तालियां बजाईं और सभा स्थल जयकारों से गूंज उठा।योगी आदित्यनाथ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। एनडीए समर्थकों ने इसे विपक्ष पर करारा राजनीतिक प्रहार बताया है।मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता से एनडीए उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button