नदी में स्नान करते समय युवक डूबा मौत

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक 28 वर्षीय युवक बुधवार शाम को करीब साढ़े चार बजे सई नदी में स्नान करते समय डूब गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोर लगाकर युवक के खोजबीन में जुटी गई।करीब दो घंटा बाद युवक का शव डूबे हुए स्थान से 200मीटर दूर इजरी गांव की तरफ मिल गया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को मर्चरी हाउस भेज दिया।बीबनमऊ गांव निवासी 28वर्षीय नानक उर्फ अवनीश यादव पुत्र शिवशंकर यादव शाम को अपने तीन अन्य साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास नदी में स्नान करने गया था।एक बार सभी लोग तैरकर नदी के उसपार गए वापस लौटते समय नानक डूब गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो भारी संख्या में लोग पहुंचकर युवक के खोजबीन में जुट गए करीब दो घंटा बाद युवक का शव मिल गया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।






