ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, शव की नहीं हुई शिनाख्त
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। बहराइच रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो क्या शव के क्षत-विक्षत हो जाने के कारण अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मैलानी से बहराइच आने वाली ट्रेन बुधवार की शाम जब बहराइच रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तो ट्रेन की पटरी के बगल में खड़े एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और सो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आसपास के लोगों की तत्काल मौके पर जुट गई रेलवे पुलिस बल के जवान तथा थाना दरगाह की पुलिस मौके पर पहुंच गई युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन देर शाम तक युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।






