उत्तर प्रदेशबाराबंकी
पानी में डूब कर युवक की मौत
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। शराब के नशे में युवक पानी भरे गडढे में गिर गया । जिसकी पानी में डूब कर मौत हो गई ।सूचना पाकर मौके पहुंची कोतवाली बदोसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर परिजनों की सहमती पर लाश को परिवार वालों के सिपुर्द कर दिया।
बुधवार को सफदरगंज बदोसरांय मार्ग पर मेलारायगंज ईदगाह के पास सडक किनारे बरसाती पानी भरे गडढे में ग्राम दुर्जनपुर पटटी निवासी कमाल अहमद 45 वर्ष पुत्र एतिमाद अली शराब के नशे में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विना किसी आरोप प्रत्यारोप के शव का पंचायत नामा भरवा कर घर ले जाकर दफना दिया।






