उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बाईक की आमने-सामने की टक्कर से युवक की मौत

ख्वाजा की शारदा सहायक नहर के पास हुई घटना

जन एक्सप्रेस/खुटहन: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मखमेलपुर नहर के पास रविवार को अपराह्न सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना खुटहन के इमामपुर गांव निवासी मनबोध सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह (24) रविवार को किसी कार्य से जौनपुर शहर गया हुआ था। अपराह्न करीब 2 बजे जब वह शहर से घर लौट रहा था, तभी मखमेलपुर नहर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button