उत्तर प्रदेशचित्रकूट

चित्रकूट में युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम और साइंस मेला का आयोजन

गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विजेताओं को मिले पुरस्कार

जन एक्सप्रेस चित्रकूट (हेमनारायण हेमू):जिले में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवा उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम और साइंस मेला का शानदार आयोजन किया गया। यह आयोजन गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेडी पुलिया में हुआ, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ और विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, विशिष्ट अतिथि आर.के. पटेल, पंकज अग्रवाल (भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य) और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि अशोक जाटव ने कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को न सिर्फ मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि उनके अंदर की छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाने का भी काम करते हैं।सांस्कृतिक और विज्ञान प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। साइंस मेला की माडल प्रतियोगिता में अजीत सिंह एवं समूह ने पहला स्थान, तैयबा ने दूसरा, और शिवम सिंह एवं समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में सृष्टि ने पहला, अनन्या द्विवेदी ने दूसरा, और कविता लेखन में खुशी ने पहला, सुभाषिनी ने दूसरा, तथा सविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।लोकगीत समूह और कहानी प्रतियोगिता में सुभाषिनी ने पहला, पंकज ने दूसरा, और हर्षिता केशवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोकगीत समूह प्रतियोगिता में रूपा एवं उनकी टीम ने पहला, विशालाक्षी एवं उनकी टीम ने दूसरा, और नेहा एवं उनकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषी शुक्ला ने पहला, रज्जू ने दूसरा, और आवेश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य समूह में विकास एवं समूह ने पहला, शिवानी एवं समूह ने दूसरा, और सपना एवं समूह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र

सभी विजेता प्रतियोगियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिवारी नृत्य की प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर दर्शकों का मन मोह लिया।जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो प्रतिभागी यहां पहले स्थान पर आए हैं, उन्हें मंडल प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंश गोपाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. सीमा कुमार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. राजेश पाल, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखण्ड प्रताप यादव, खेल शिक्षक श्रीकेशन, श्यामसुंदर यादव, कनिष्ठ लिपिक सिद्धार्थ निगम समेत अन्य अधिकारी एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button