उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

विजयादशमी पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, युवाओं ने कराया भंडारा

जन एक्सप्रेस/पनियरा: महराजगंज हिन्दू धर्म का पवित्र त्यौहार नवरात्रि के बाद विजयादशमी के दिन नगर पंचायत पनियरा में गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां दो हिंदू और एक मुस्लिम युवक ने मिलकर दुर्गा मंदिर चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया। माता रानी के नाम पर हुए इस प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने इस पहल की सराहना की।
आयोजन करने वालों में सैफ अली, प्रशांत सिंह उर्फ विक्की और पंकज चौहान शामिल रहे। इस मौके नगर के
भारत मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर सैफ अली, ने बताया कि शुरू से ही सभी धर्मों का सम्मान करते आए हैं और त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।
जल जीवन मिशन में इंजीनियर प्रशांत सिंह ने समाजसेवा और गरीबों की मदद की दिशा में कदम बताया। वहीं ठेकेदार पंकज चौहान, ने कहा कि वे हमेशा धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सहयोग करते हैं और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।
पनियरा नगर के लोगों का कहना है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और सभी धर्मों में समान भाव से शामिल होना ही असली संस्कृति है। विजयादशमी पर हिन्दू और मुस्लिम युवकों द्वारा भव्य प्रसाद वितरण न केवल श्रद्धालु को तृप्त करने वाला रहा बल्कि समाज को सौहार्द, भाईचारे और एकता का सशक्त संदेश भी दिया है। वैसे इस आयोजन से पनियरा कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button