उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

टैम्पो पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उसरहटा आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप सड़क दुघर्टना में टैम्पो पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के उसरहटा आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार एक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई। वहीं पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा गांव निवासी 32 वर्षीय बबलू पुत्र हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button