
जन एक्सप्रेस /नैनीताल :- जिले के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।
गिरिजा शंकर जोशी नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के चलते वह विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही पत्रकारों के बीच भी लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन की खबर से विभाग और मीडिया जगत से जुड़े लोग स्तब्ध हैं।
उनके निधन पर सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।






