
जन एक्सप्रेस /लोहाघाट :- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहाघाट थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को जयन्ती भवन के पास चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 94 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान अर्जुन गोरखा (36 वर्ष), निवासी गोरखानगर, लोहाघाट के रूप में की है। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।






