उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

यूपी-112 राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रतापगढ़ टॉप टेन में शामिल, सूबे में दसवां स्थान

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: नवम्बर महीने में यूपी-112 की आपात सेवा की समीक्षा में प्रतापगढ़ के पीआरवी वाहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यूपी-112 के वाहनों पर तैनात कर्मियों के परिश्रम से राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रतापगढ़ को दसवीं रैंक प्राप्त हुई है। एसपी दीपक भूकर द्वारा डायल-112 पर प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित को त्वरित उनकी समस्या के निस्तारण हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देश के क्रम में डायल- 112 पुलिस टीम द्वारा सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंच कर रिस्पांस टाईम लगातार बेहतर किया जा रहा है। सड़क दुघर्टना के मामलों में पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए एम्बूलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भी भेजा गया है। रिस्पॉन्स टाइम की बात की जाय तो शहरी क्षेत्रों में 05:07 मिनट व ग्रामीण क्षेत्रों में रिस्पॉन्स टाइम 05:26 मिनट है जबकि कुल औसत रिस्पॉन्स टाइम 05:23 मिनट है। वहीं अधिकतम रिस्पॉन्स टाइम की घटनाएँ सीमित थी जिनका मुख्य कारण घटनास्थल की दूरी रही। जिले में डायल 112 टीम ने संवेदनशीलता, तत्परता और समर्पण के साथ जन सेवा की है। भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर सेवा देने हेतु सभी इकाइयाँ प्रतिबद्ध हैं। जनपद पुलिस आमजन को यह विश्वास दिलाती है कि जनहित में सुरक्षा शांति एवं सहायता हेतु तत्पर सेवा ही हमारी प्राथमिकता है और डायल 112 के माध्यम से यह सेवा चौबीस घण्टे निर्बाध रूप से जारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button