UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़हाथरस

हाथरस के सादाबाद में चीनी भंडारण की जांच, दुकानों और गोदामों में प्रशासन ने खंगाला स्टॉक

जन एक्सप्रेस /हाथरस :- सादाबाद क्षेत्र में चीनी के भंडारण और स्टॉक की स्थिति की जांच को लेकर प्रशासन ने अभियान चलाया। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों और गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक और भंडारण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने व्यापारियों से चीनी के भंडारण और स्टॉक से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी हासिल की।

प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई चीनी के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। अधिकारियों ने भंडारण व्यवस्था की स्थिति को देखा और संबंधित जानकारी जुटाई।

प्रशासनिक टीम के अचानक जांच अभियान से क्षेत्र के दुकानदारों और गोदाम संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्टॉक और भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं पर नजर रखी।

प्रशासन का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं के भंडारण और उनकी उपलब्धता को लेकर निगरानी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button