देश

छत्तीसगढ़ को मिलेगी दो वंदे भारत ट्रेन, बिलासपुर व गोंदिया में कोचिंग डिपो बनाने का काम शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जोन को दो वंदे भारत ट्रेन मिलेंगी। इसके लिए बिलासपुर और गोंदिया में 50-50 करोड़ रु. से कोचिंग डिपो बनाने का काम शुरू हो गया है। इनमें से एक दिल्ली और दूसरी ओडिशा की ओर चलाई जा सकती है।

एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन ने बताया कि जोन को वंदेभारत की दो ट्रेनें मिली हैं। इसके लिए बिलासपुर और गोंदिया में 50-50 करोड़ की लागत से कोचिंग डिपो बनाने का काम शुरू हो गया है। कोचिंग डिपो अगले साल मई-जून तक बन जाएंगे और उसके तुरंत बाद ट्रेन शुरू हो जाएगी। वंदेभारत ट्रेन शुरू होने से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को आसानी होगी।

रेलवे के सूत्रों के अनुसार पहली ट्रेन बिलासपुर से संपर्क क्रांति रूट पर दिल्ली और दूसरी ट्रेन गोंदिया से चलकर रायपुर-बिलासपुर होती हुई झारसुगुड़ा (ओडिशा) के रूट पर चलाई जा सकती है। हाल में रेलवे की सीआरएस टीम दुर्ग से झारसुगड़ा के बीच ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परीक्षण कर चुकी है। बिलासपुर से दिल्ली का 18 घंटे का सफर अब वंदे भारत ट्रेन से करीब 14 घंटे में पूरा होगा। इसी तरह, गोंदिया से वंदे भारत ट्रेन रायपुर से सिर्फ 4 घंटे में झारसुगुड़ा पहुंच जाएगी। अभी इसमें साढ़े 6 घंटे लग रहे हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button