उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

जनकल्याण कारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा लोगों तक पहुंचाना सरकार की असली मंशा

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय समिति के सभापति किरण पाल कश्यप ने हमीरपुर, महोबा के अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट के अब्दुल कलाम आजाद मीटिंग हाल में समिक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिम्मेदारों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों को गम्भीरता से लेते हुये बताये हुये मामलों में बिना देर किये कार्यवाही करने के साथ ही जवाब देकर उनको वख्त पर सही जानकारी भी दी जाय। सभापति ने कहा कि जनहित में किए गए कार्यो की समीक्षा करने के साथ ही जनतंत्रीय प्रणाली को मजबूत बनाना समिति का खास मकसद है। सभापति ने कहा कि विकास के लिये आये सरकारी पैसे का वख्त पर विकास के कामों में पूरा इस्तेमाल किया जाय, साथ ही दोनों जिलों के पिछड़े और विकास से दूर क्षेत्रों के विकास की तरफ खास फोकस किया जाय।


सभापति ने साफ लफ़्ज़ों में कहा कि हमारी पहचान हमारे किये गये कामों और व्यवहार से ही होनी चाहिये। हम और आप एक दूसरे के पूरक हैं, जनता की भलाई के बारे में हमें सबसे पहले सोचना चाहिये। सभापति ने जिम्मेदारों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाये। सभापति ने दोनों जिलों की
गौशालाओं के हालात की अधिकारियों से जानकारी लेते हुये अन्ना पशुओं को सौ प्रतिशत संरक्षण देने की सख्त हिदायत दी,
ताकि किसान और उनकी फसलों की बेहतर हिफाजत हो सके, साथ ही पशुओं को हादसों से भी बचाया जा सके। सभापति ने कहा कि अन्त्योदय राशन कार्ड पात्र व्यक्तियों के ही बनाये जायें, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा सरकार की मंशा के मुताबिक गरीब और जरुरत मंद लोगों को मिल सके। साथ ही विकास के कामों की सच्चाई जमीन पर नजर आये। जबकि सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल न होने पाये। इस मौके पर खासतौर से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी गजल भारद्वाज महोबा, पुलिस कप्तान दीक्षा शर्मा, पुलिस कप्तान महोबा प्रबल प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित दोनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button