उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर में बच्चों से मिले मुख्यमंत्री योगी, दी चॉकलेट और आशीर्वाद

प्रातः भ्रमण के दौरान मंदिर परिसर में बच्चों से आत्मीय मुलाकात बच्चों की मुस्कान देख मुख्यमंत्री भी हुए भावुक

जन एक्सप्रेस गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान वहां मौजूद बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट भेंट कर आशीर्वाद दिया। बच्चों की मासूम मुस्कान और ऊर्जा ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

हर दिन की तरह मुख्यमंत्री योगी सुबह टहलने निकले थे, जब मंदिर परिसर में टहलते हुए उनकी नजर वहां खेलते हुए बच्चों पर पड़ी। वे बिना किसी औपचारिकता के बच्चों के पास पहुंचे और कुछ समय उनके साथ बिताया। बच्चों ने भी बिना झिझक के मुख्यमंत्री से बातें कीं और उन्हें घेरकर खुश हो उठे। मुख्यमंत्री ने उन्हें अनुशासन, स्वच्छता और पढ़ाई के महत्व की भी प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री की इस सादगीपूर्ण मुलाकात ने न केवल बच्चों बल्कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं का भी दिल जीत लिया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि योगी आदित्यनाथ अक्सर इस तरह आम लोगों से संवाद करते हैं, जो उनके जननायक छवि को और मजबूत बनाता है।गोरखनाथ मंदिर में बच्चों से मिले मुख्यमंत्री योगी, दी चॉकलेट और आशीर्वाद

प्रातः भ्रमण के दौरान मंदिर परिसर में बच्चों से आत्मीय मुलाकात

बच्चों की मुस्कान देख मुख्यमंत्री भी हुए भावुक

जन एक्सप्रेस गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान वहां मौजूद बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें चॉकलेट भेंट कर आशीर्वाद दिया। बच्चों की मासूम मुस्कान और ऊर्जा ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

हर दिन की तरह मुख्यमंत्री योगी सुबह टहलने निकले थे, जब मंदिर परिसर में टहलते हुए उनकी नजर वहां खेलते हुए बच्चों पर पड़ी। वे बिना किसी औपचारिकता के बच्चों के पास पहुंचे और कुछ समय उनके साथ बिताया। बच्चों ने भी बिना झिझक के मुख्यमंत्री से बातें कीं और उन्हें घेरकर खुश हो उठे। मुख्यमंत्री ने उन्हें अनुशासन, स्वच्छता और पढ़ाई के महत्व की भी प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री की इस सादगीपूर्ण मुलाकात ने न केवल बच्चों बल्कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं का भी दिल जीत लिया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि योगी आदित्यनाथ अक्सर इस तरह आम लोगों से संवाद करते हैं, जो उनके जननायक छवि को और मजबूत बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button