कौशांबी में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी

कौशांबी से संवाददाता आकाश मिश्र
जन एक्सप्रेस /कौशांबी :- कौशांबी में युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान करीब 40 वर्षीय शकील के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव का है। यहां युवक की सिर कटी लाश मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शकील के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शकील बीती रात से घर से गायब था। परिजनों ने सुबह ही उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद अब उसका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की आशंका के बीच पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






