उत्तर प्रदेशचित्रकूट

काकोरी शहीदों को शताब्दी श्रद्धांजलि: मऊ/मानिकपुर में ऐतिहासिक समापन समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री जी के लाइव संबोधन का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह आज कलेक्ट्रेट सभागार में अत्यंत भव्यता और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें मऊ/मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का एलसीडी पर सीधा प्रसारण

लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने काकोरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसका सीधा प्रसारण एलसीडी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत विहारी शुक्ला ने किया, जबकि मां भगवती लोकगीत पार्टी के टीम लीडर गोपाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने किया अतिथियों का सम्मान

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सम्मानित किया।

प्रशासनिक अधिकारियों की रही प्रभावशाली भागीदारी

समारोह में अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा डी. एन. पांडेय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी. डी. विश्वकर्मा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता, पर्यटन विभाग से संजय कुमार पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, दिनेश कुमार कुशवाहा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समापन समारोह ने बढ़ाया शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प

यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का अवसर बना, बल्कि उनके आदर्शों और बलिदान को याद करते हुए नए भारत के निर्माण का संकल्प भी दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button