हमीरपुर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने पहुंचे जिलाधिकारी, दिए सख्त निर्देश

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की चरमराई विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश के साथ ही नगर वासियों को बिजली की परेशानी से निजात दिलाने के लिये एक्शन मोड में नजर आये तेज तर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पतारा पावर हाउस पहुंचकर ताजा हालत का जायजा लिया, साथ ही विधुत अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुये दो दिन के अन्दर पतारा फीडर से हमीरपुर लाइन जोडने के सख्त निर्देश दिये, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लेखराज सिंह से कहा कि, पतारा फीडर को हमीरपुर से जोड़ने के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायगी। वही जिलाधिकारी की फटकार से अधिशासी अभियंता विधुत लेखराज सिंह के छूटे पसीने। गौरतलब है कि सुमेरपुर से हमीरपुर आई हाईटेंशन लाईन बारिश और तेज हवा के चलते आये दिन क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो वही लोकल फाल्ट के नाम पर उमस भरी गर्मी में चौबिस-चौबिस घंटे बिजली नदारद हो रही है, जिसके बाद भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने भी हमीरपुर पावर हाउस पहुंचकर विधुत विभाग के अधिकारियों से बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने की बात की थी, जबकि अधिवक्ता संघ ने आन्दोलन की चेतावनी दी थी, तो वही नगर वासियों ने अमनशहीद पावर हाउस के पास जाम लगाकर बवाल काटा था, जिसके बाद एसडीएम सदर सहित कोतवाल राकेश कुमार, देवेन्द्र मिश्रा ने टीम के साथ मौके पर पहुँचकर लोगों को समझा बुझाकर मामला ठंडा कराया था।






