देश
रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का जांच अभियान

रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। आरपीएफ आईजी संजय मिश्रा के निर्देश पर यात्रियों के सामान और पार्सल की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करने की सूचना पर आरपीएफ डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच कर रही है।






