उत्तराखंडहादसा

काशीपुर: मासूम बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर,मौत…..

काशीपुर: ब्रेड की सप्लाई देने आई एक वाहन छोटा हाथी) की टक्कर से एक अबोध बालिका घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

शनिवार देर शाम 14 माह की कीर्ति सैनी पुत्री राजेश सैनी मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी में अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वहां ब्रेड लेकर आए एक वाहन चालक ने लापरवाही से बच्ची को टक्कर मार दी। गाड़ी के अगले टायर की चपेट में आकर बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और घायल कीर्ति को इलाज के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका परिवार में इकलौती बेटी थी, शादी के सात साल बाद राजेश के परिवार में पुत्री का जन्म हुआ था। इस हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। बच्ची के पिता राजेश सैनी ने वाहन चालक के खिलाफ तहरीर सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button