देश

भाजपा अध्यक्ष ने मेधा पाटकर पर साधा निशाना

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने बुधवार को कार्यकर्ता मेधा पाटकर को ‘शहरी नक्सली’ और ‘‘कट्टर गुजरात विरोधी’’ व्यक्ति बताया और दावा किया कि आम आदमी पार्टी राज्य के अगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) ने पाटिल के दावे से इंकार किया है और सत्तारूढ़ दल पर अफवाहें फैलाने का अरोप लगाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पिछले सप्ताह नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) की नेता मेधा पाटकर को गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध का विरोध करने के लिए ‘शहरी नक्सल’ कहा था और दावा किया था कि उन्हें अतीत में राजनीतिक समर्थन भी मिला है।

मेधा पाटकर ने आप की टिकट पर मुंबई उत्तर पूर्व सीट से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गयी थीं। वडोदरा में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, ‘‘आप ने ऐसे व्यक्ति को लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जिसने पानी की कमी से जूझ रहे कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र को करीब 15 साल तक नर्मदा के पानी से वंचित रखने का पाप किया। वह व्यक्ति मेधा पाटकर, शहरी नक्सली हैं।’’ ‘शहरी नक्सल’ शब्द का उपयोग सामान्य तौर पर राजनीति के कुछ धड़ों द्वारा नक्सलियों के समर्थकों या उनके प्रति प्रेम भाव रखने वालों के लिए किया जाता है।

पाटिल ने आरोप लगाया, ‘‘पाटकर ने एक बार कहा कि वह सुनिश्चित करेंगी कि सरदार सरोवर बांध कभी पूरा ना हो। उन्होंने परियोजना को रोकने का पूरा प्रयास किया। और जब हमने बांध का काम पूरा कर लिया तो, उन्होंने पानी को कच्छ और सौराष्ट्र पहुंचने से रोकने की कसम खायी।’’ नवसारी से भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘आप अब कट्टर गुजरात विरोधी व्यक्ति को गुजरात में मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। हमें एक पार्टी को गुजरात में घुसने नहीं देना चाहिए।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button