उत्तर प्रदेशचित्रकूट

जिलाधिकारी ने कर्वी में बूथों का किया निरीक्षण, एसआईआर समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

बीएलओ को मृतक, अनुपस्थित व शिफ्टेड मतदाताओं की सटीक जानकारी सुनिश्चित करने और एएसडी संख्या बढ़ाने के निर्देश

जन एक्सप्रेस चित्रकूट कर्वी।236 विधानसभा कर्वी के भाग संख्या 398, प्राथमिक विद्यालय नई बाजार कर्वी (बलदाऊ मंदिर के पास) में जिलाधिकारी ने आज बूथ का निरीक्षण कर एसआईआर की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भाग संख्या 399 और 400 के बीएलओ भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने बीएलओ से बूथ पर मृतक, अनुपस्थित तथा शिफ्टेड मतदाताओं की अद्यतन जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सूचनाएं मानक प्रक्रिया के अनुसार ही दर्ज की जाएं। भाग संख्या 398 पर कुल 783 मतदाता एएसडी श्रेणी में दर्ज हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह संख्या मानक के अनुसार कम है, इसलिए इसे बढ़ाया जाना चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो मतदाता फॉर्म लेकर बूथ पर जमा करने आते हैं, उनके नाम और हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत न उत्पन्न हो।इसके अलावा, जिलाधिकारी ने बीएलओ को मैपिंग कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुए हैं, वे शीघ्र जमा कर दें, जिससे फॉर्म की फीडिंग समय पर कराई जा सके।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, बीएलओ और संबंधित पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button