उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
43 प्रार्थना पत्रों में 9 का हुआ निस्तारण

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फारियादियो के द्वारा 43 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर 9 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राहुल सिंह,पियुष सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान,नपा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, बिजली विभाग एस डी ओ धमेंद्र गुप्ता मंडी सचिव गुलाब सिंह, कस्बा कानूनगो संजय राय, समेत सर्किल के थानाध्यक्ष व राजस्व विभाग के कर्मचारी व समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।






