SITAPURUP Breaking NewsUPPOLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

बजेश सिंह ‘टिंकू फौजी’ बने करणी सेना किसान शक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई करणी सेना किसान शक्ति ने उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी बजेश सिंह (टिंकू फौजी) को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि बजेश सिंह द्वारा लगातार समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में करणी सेना किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजा ने बजेश सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने और देशभर में करणी सेना के गठन के कार्य को गति देने की अपेक्षा जताई है। पत्र में कहा गया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और आयाम मिलने की उम्मीद है।

नियुक्ति पत्र में बजेश सिंह से सभी करणी सैनिकों को साथ लेकर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया है। नियुक्ति पर समर्थकों एवं संगठन से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button