वायरल

बलरामपुर पुलिस ने सर्विलांस तथा स्वाट टीम ने किया सराहनीय कार्य

151 गुमशुदा मोबाइलों को बरामद कर होली के मौके पर दिया गिफ्ट

बलरामपुर । जनपद बलरामपुर की सर्विलास सेल व स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 151 गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद करके सराहनीय कार्य किया है । इतना ही नहीं 151 गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी कर होली के शुभ मौके पर जनपद वासियों को तोहफे के रूप में प्रदान कर उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया ।मोबाइल पाने वाले लोगो ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए ढेर सारी बधाइयां भी दिया ।

       पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 7 मार्च को बताया कि जनपद के समस्त थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब व गुम हो जाने से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए उनके द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में गुमशुदा मोबाइल फोन्स की बरामदगी हेतु चलाये गये अभियान के अर्न्तगत अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में सर्विलान्स सेल तथा स्वाट टीम द्वारा कुल 151 स्मार्ट फोन बरामद किये गये। बरामदशुदा स्मार्ट फोन्स की अनुमानित कीमत करीब 24 से 25 लाख रूपये है। बरामद किए गए मोबाइलों को 07 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन्स बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए नकद ईनाम की घोषणा की गई  । मोबाइल फोंस की बरामदगी करने वाली सर्विलान्स टीम मे निरीक्षक श्यामलाल यादव प्रभारी स्वाट टीम, उ०नि० सं० खादिम सज्जाद, हे0का0 देवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलान्स सेल टीम देश, हे०का० रामू सरोज स्वाट टीम, काo श्याम नारायण सर्विलान्स सेल,  का० रोहित कुमार शुक्ला सर्विलान्स सेल, का० अंकित वर्मा सर्विलान्स सेल, का० सुशील सिंह स्वाट टीम, का० शिवसागर सर्विलान्स सेल, काo श्याम जी शुक्ला सर्विलान्स सेल व का० अखिलेश कुमार सर्विलान्स सेल शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button