:जौनपुरउत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत एस.एन. कॉलेज की छात्रा हर्षिता सिंह बनीं बक्शा थाने की एक दिन की थानाध्यक्ष

जन एक्सप्रेस जौनपुर: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत एस.एन. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, लखौंवा बाजार की छात्रा हर्षिता सिंह को थाना बक्शा का एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया गुरुवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने अपनी पुलिस टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ हर्षिता सिंह का भव्य स्वागत किया। एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं हर्षिता ने थाना परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना कार्यालय, मालखाना और हवालात शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान हर्षिता सिंह ने थाने पर आए शिकायतकर्ताओं और फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।इस पहल को देखकर छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button