उत्तर प्रदेशमहराजगंज

भैरहवा के चर्चित होटल निर्वाणा में फायरिंग, सुरक्षा गार्ड घायल

नेपाल पुलिस प्रशासन ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने और जांच पड़ताल की कार्रवाई में जुटी

जन एक्सप्रेस महराजगंज।भारतीय सीमा से सटे पड़ोशी राष्ट्र नेपाल रूपांदेही जिला अन्तर्गत भैरहवा के नामी होटल निर्वाणा में सोमवार की रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। होटल के सुरक्षा गार्ड मीनबहादुर परियार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वही घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर होटल परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने और जांच पड़ताल की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा के नजदीक भैरहवा स्थित चर्चित होटल निर्वाणा में बीती रात हुई फायरिंग की घटना से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की वारदात से होटल के सुरक्षा गार्ड मीनबहादुर परियार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि गोली चलाने वाले की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। होटल के भीतर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होगा। जबकि फायरिंग की बड़ी घटना से घायल गार्ड मीनबहादुर बुटवल उपमहानगरपालिका-15 के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कुछ समय से होटल में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के सन्नाटे में अचानक फायरिंग की आवाजें सुनाई दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और होटल के आस-पास भीड़ जमा हो गई।हालांकि घटना के बाद से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र सोनौली में दहशत का माहौल है। सीमा पार की इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही हैं। वहीं, एहतियातन सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारतीय और नेपाल राष्ट्र की सुरक्षा एजेंसिया चौकसी बरत रहे है, आने-जाने वाले लोगो की सघन जांच व पूछताछ और तलाशी के बाद ही उन्हें इंट्री दी जा रही है। वही संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।नेपाल के पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत विवाद या धमकी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button