UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़हरदोई

रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित

 

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  तहसील सभागार सवायजपुर में पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप एवं उपजिलाधिकारी शिवानी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में हरपालपुर के ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, सांडी ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत तथा विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने रसोइयों को संबोधित किया। वक्ताओं ने रसोइयों के बढ़ाए गए मानदेय, साड़ी एवं एप्रन के लिए बढ़ाई गई धनराशि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं और उनके लाभों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में रसोइयों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांशु सिंह ने विशेष सहयोग दिया। भरखनी के नरेंद्र राज,एआरपी मनोज कुशवाहा, अतुल सिंह एवं बीआरसी शशि कुमार सिंह ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने अतिथियों, रसोइयों, शिक्षक साथियों, अभिभावकों तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button