दिल्ली/एनसीआर

पंजाब के अमन-चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबद्धः केजरीवाल

 नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस की एक बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के अमन-चैन और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान को रिट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब के अमन-चैन और सुरक्षा के लिए हम वचनबद्ध हैं। इसके लिए कठोर निर्णय लेने को भी हम तैयार हैं। मुख्यमंत्री मान ने इस मिशन को परिपक्वता और साहस से पूरा किया है। बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब पुलिस का साथ देने के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button