देश

नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की होगी जीत : कौल सिंह ठाकुर

शिमला । नगर निगम शिमला चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने पार्टी के सभी नेताओं से एकजुट होकर कार्य करने व पार्टी प्रत्यशियों की जीत के लिए पूरे तालमेल से काम करने को कहा हैं। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चुनाव समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के लिए यह दूसरी चुनाव परीक्षा है जिसमें कांग्रेस को सफल होना हैं।

कौल सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए गठित सभी कमेटियों से आपसी तालमेल व पूरी कार्यकुशलता से करने को कहा हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर, रोहित ठाकुर, सुधीर शर्मा, आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, रामलाल ठाकुर व किशोरी लाल मौजूद थे। ठाकुर ने दावा किया कि शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र शिमला शहर व लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पार्टी की वचनबद्धता है जिसे वह हर हाल में पूरा करेगी।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को कंगाली के द्वार पर ला कर खड़ा कर दिया है वाबजूद इसके कांग्रेस अपनी सभी गारंटी को पूरा करेगी। आज नगर निगम चुनाव समन्वय समिति की बैठक में पार्टी के चुनाव रणनीति पर समिति के सदस्यों के साथ पूरा विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि समिति ने फैसला किया है कि नगर निगम के सभी बूथों से दैनिक रिपोर्ट लेते हुए दिन में दो बार समन्वय समिति की समीक्षा बैठक दो बार हुआ करेगी।

ठाकुर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्मार्ट सिटी के धन का सही उपयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मिला एक बड़ा प्रोजेक्ट जेएनयूआरएम का पैसा भी भाजपा खर्च नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button