उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर के थाना सरायख्वाजा पुलिस की सफल कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  सरायख्वाजा नाबालिग से दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में सरायख्वाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई लगातार की जा रही निगरानी, क्षेत्र में गश्त और वांछित अपराधियों की तलाश के अभियान के दौरान की गई।

पुलिस टीम 27 नवंबर 2025 की सुबह क्षेत्र में रवाना हुई थी। उसी दौरान जपटापुर बाजार में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान मुलायम सोनकर (22 वर्ष) निवासी बडउर, थाना सरायख्वाजा, के रूप में हुई, जो नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 706/2025, धारा 64(ड), 351(2) BNS तथा 5A/6 POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि टीम लगातार जिले में अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों की निगरानी में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ऋषिदेव यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत कुमार, हेड कांस्टेबल छट्ठू यादव और कांस्टेबल आशुतोष तिवारी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई तेज़ी से पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button