
जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: श्री सेम नागराजा शिक्षण संस्थान दीनगांव का 10 वां वार्षिक समाराेह नवसृजन शिक्षा संवाद के रूप मे संपन्न हुआ समाराेह के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया समाराेह का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रमुख प्रदीप रमाेला ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव हाेती है जिसे सुदृढ़ बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी बनती है उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग और सहयोगी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने विधालय मे अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से एक एक स्कूल बैग व शैक्षिक गतिविधि से संबधित हाेमवर्क डायरी वितरित कर छात्र छात्राओ का उत्साहवर्धन किया कहा कि उन्हाेने अपने कार्यकाल में प्रतापनगर क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेजों में पुस्तकालयों की स्थापना कर विभिन्न प्रतियाेगी परीक्षाओं से संबधित पुस्तकें दी है जिनका विद्यार्थी आज बखूबी लाभ उठा रहे है शिक्षा संवाद के दाैरान प्रधानाचार्य हेमराज राणा ने विधालय की वार्षिक प्रगति रिपाेर्ट प्रस्तुत की विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमन राणा ने पूर्व प्रमुख रमाेला द्वारा विधालय के छात्र छात्राओ काे बैग व डायरी दिये जाने पर उनका आभार जताया और छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रधान साेहनपाल राणा, पूर्व प्रधान नरेंद्र कैंतुरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अषाडी देवी ,शिक्षिका माधुरी देवी, सिह ,चतर सिह, चंदन सिह, चंद्रपाल सिह ,देव सिह कैंतुरा, घनश्याम सिह, तेग सिह, हंसा देवी, नीलम देवी, दीक्षा देवी, दिलमा देवी।





