राजनीति

हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

राजनीति का एक महत्वपूर्ण दिन है। हेमंत सोरेन सरकार अपनी ताकत विधानसभा में दिखाने के लिए तैयार नजर आई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सत्र बुलाया है।भाजपा आए दिन विधायकों की खरीद-फरोख्त करती रहती है। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि ये लोग आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी मुख्यमंत्री की सत्ता छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इनके मुख में राम, बगल में छुरी है।

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि हेमंत सरकार कुछ लोकलुभावन विधेयक/प्रस्ताव भी पेश कर सकते हैं और सदन से इसकी पुष्टि करवा सकते हैं। उनमें से प्रमुख हैं ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रस्ताव और डोमिसाइल पॉलिसी के लिए कट ऑफ और डोमिसाइल पॉलिसी का प्रस्ताव भी शामिल हैं। इससे पहले आज झारखंड में सत्तारूंढ़ यूपीए के कम से कम 30 विधायक रायपुर के रिजॉर्ट से विशेष विमान में बैठकर रांची पहुंचे। सभी को आज के विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राजधानी रांची लाया गया।  विश्वास मत से पहले राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा, हम तैयार हैं। राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि झारखंड सरकार के लिए आज का दिन बड़ा है और वे इसके लिए तैयार हैं।“आज झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button