
जन एक्सप्रेस /उत्तराखंड: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 12 जिलों के 49 विकासखंडों में बनाए गए 5823 पोलिंग बूथों पर 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 17,829 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के उम्मीदवार शामिल हैं।
प्रत्याशी और पदवार आंकड़े कुछ इस तरह
पद पदों की संख्या प्रत्याशी
ग्राम पंचायत सदस्य 948 2247
ग्राम प्रधान 3393 9731
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1507 4980
जिला पंचायत सदस्य 201 871
कुल 6049 17,829
मानसून में भी चाक-चौबंद इंतजाम, तैनात NDRF-SDRF टीम
बारिश और आपदा की आशंका को देखते हुए आयोग ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ को तैनात किया है। संवेदनशील बूथों पर इन टीमों को पोलिंग पार्टी के साथ भेजा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
किन विकासखंडों में होगा आज मतदान?
गढ़वाल मंडल:
टिहरी (5 ब्लॉक), पौड़ी (8), रुद्रप्रयाग (3), उत्तरकाशी (3), चमोली (4), देहरादून (3)
कुमाऊं मंडल:
अल्मोड़ा (6), बागेश्वर (3), चंपावत (2), नैनीताल (4), पिथौरागढ़ (4), ऊधमसिंह नगर (4)
मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद, पिछली बार 69.59% रहा था टोटल मतदान
पिछली बार अक्तूबर 2019 में हुए पंचायत चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार 5 लाख नए मतदाता बढ़े हैं और अनुमान है कि मतदान प्रतिशत 70-75% के बीच रह सकता है।
जिलेवार पिछली बार का मतदान प्रतिशत:
ऊधमसिंह नगर: 84.26%
उत्तरकाशी: 78.43%
देहरादून: 77.54%
नैनीताल: 75.07%
अल्मोड़ा (सबसे कम): 60.04%
जिलेवार पोलिंग बूथ आंकड़ा:
जिला पोलिंग बूथ
ऊधमसिंह नगर 922
टिहरी 779
अल्मोड़ा 649
पौड़ी 642
देहरादून 509
रुद्रप्रयाग 459
बागेश्वर 461
उत्तरकाशी 272
चमोली 258
नैनीताल 312
चंपावत 182
पिथौरागढ़ 378
मुख्यमंत्री की अपील: “लोकतंत्र को सशक्त बनाए हर वोटर”
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से अपील की कि वे पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा,
पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से अपील है कि अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।”
इन 25 दस्तावेज़ों में से किसी एक से दे सकेंगे वोट
मतदाता निम्नलिखित दस्तावेज़ों में से किसी एक के साथ मतदान कर सकते हैं:
आधार कार्ड, EPIC कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पेंशन दस्तावेज, शस्त्र लाइसेंस, छात्र पहचान पत्र, निवास प्रमाणपत्र, भूमि , बिजली/पानी का बिल, गैस बुक आदि।
5318 पोलिंग पार्टियां रवाना, आज होगा लोकतंत्र का उत्सव
चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को 5318 पोलिंग पार्टियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। अब सबकी निगाहें मतदान प्रतिशत पर हैं।






