utrakhandउत्तरकाशी

अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच पर कांग्रेसियों ने उठाये सवाल

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई की जांच पर कांग्रेस ने सवाल उठाये। कांग्रेस ने वीआईपी की स्थिति स्पष्ट न होने पर भी रोष जाहिर किया ।जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में एडवोकेट आनंद बेलवाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के मामले में लगातार प्रदेश सरकार ने आम लोगों को गुमराह करने का काम किया है। आज तक अंकिता हत्याकांड में मामले में वीआईपी का खुलासा न होने से लोगों में रोष बना हुआ है। वीआईपी की स्थिति भी स्पष्ट होनी चाहिए थी। अंकिता के माता-पिता को भी आज तक संतोषजनक जबाब न तो सरकार की और से दिया गया है, नहीं किसी जांच ऐजेंसी के द्वारा। जिससे अंकिता के हत्याकांड के आरोपियों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के एडवोकेट जयवीर सिंह रावत, विजय गुनसोला व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि सीबीआई जांच में इस मामले में ठंडे बस्ते में चल रही है। सीबीआई ने आज तक इस जांच में क्या किया है, कुछ पता नहीं है। सीबीआई की और से अंकिता मामले की जांच की प्रगति आख्या आज तक सामने नहीं आई है। जिससे साफ है कि अंकिता मामले में कहीं कोई गंभीरता सामने नहीं है। जबकि कांग्रेस लगातार अंकिता मामले को हर स्तर पर उठाती रही है। लेकिन भाजपा सरकार लगातार चुप्पी साधे हैं। कहा कि अंकिता मामले में सीबीआई जांच की स्थिति स्पष्ट होन चाहिए व वीआईपी को लेकर सरकार व जांच ऐजेंसियां स्थिति स्पष्ट करें। बताया कि अंकिता के माता-पिता ने न्याय के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव कांग्रेस राकेश राणा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, मुशरफ अली सहित दर्जनों मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button